Skip to content

LPU Phagwara Protest: लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में हालात बेकाबू, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, छात्रों ने किया पथराव, पत्रकारों के सिर फोड़े, पुलिस और मीडिया की गाड़ियां तोड़ी

फगवाड़ा स्थित LPU में छात्रों का प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद पथराव और पुलिस-मीडिया वाहनों में तोड़फोड़ की खबर सामने आई। कथित रेप मामले की जांच के लिए पुलिस ने SIT गठित की है।

LPU Phagwara Protest: लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में हालात बेकाबू, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, छात्रों ने किया पथराव, पत्रकारों के सिर फोड़े, पुलिस और मीडिया की गाड़ियां तोड़ी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर/फगवाड़ा। LPU Phagwara Protest: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हालात बेकाबू हो गए हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो उग्र छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई पत्रकार घायल हो गए। इसके साथ ही उग्र छात्रों ने पुलिस और मीडिया की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। नेशनल हाईवे जाम है।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कथित रेप की घटना को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन बाद में पुलिस और छात्रों के बीच टकराव में बदल गया। पहले से जारी प्रदर्शन में कैंपस में तोड़फोड़ और हाईवे जाम की घटनाएं सामने आई थीं।

पुलिस से टकराव के बाद बढ़ा तनाव

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की ओर बोतलें फेंके जाने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से पुलिस पर पथराव किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रदर्शन के दौरान भारी भीड़ और पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली हर घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं जालंधर के पत्रकार परमजीत सिंह रंगपुरी ने बताया कि उनपर हमला हुआ है और उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए।

पुलिस की टूटी गाड़ियां
पुलिस की टूटी गाड़ियां

पुलिस और मीडिया वाहनों में तोड़फोड़ का दावा

प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिस वाहनों और मीडिया कर्मियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। कुछ वाहनों को आग लगाए जाने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

प्रदर्शन के कारण जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। इससे पहले छात्रों ने हाईवे पर धरना देकर रास्ता बाधित किया था।

LPU प्रशासन के खिलाफ छात्रों में नाराजगी

छात्र कथित रेप की घटना को लेकर जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की ओर से यूनिवर्सिटी प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

इस बीच LPU ने सोशल मीडिया पर फैल रही कुछ सूचनाओं को गलत और भ्रामक बताया है तथा छात्रों और अभिभावकों से आधिकारिक माध्यमों से मिली जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

LPU Protest
LPU Protest

कथित रेप मामले की जांच के लिए SIT गठित

मामले में अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जालंधर रेंज DIG नवीन सिंगला के अनुसार, मामले की जांच के लिए एक SIT गठित की गई है, जिसमें फगवाड़ा SP मेजर सिंह, DSP पालविंदर सिंह और एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर सहित छात्र प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

पुलिस ने शुरुआती चरण में कथित रेप की पुष्टि नहीं की थी, जबकि बाद की रिपोर्टों में इस मामले को लेकर FIR दर्ज होने और जांच शुरू होने की जानकारी सामने आई है। इसलिए घटना से जुड़े आरोपों और सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को जांच पूरी होने तक पुष्ट तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता।