डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab BJP News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जयइंदर कौर की ओर से 12 सितंबर को 31 सदस्यीय टीम की सूची जारी की गई। नई टीम में पंजाब के कई जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
वहीं लुधियाना की 3 महिला नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। लुधियाना की राशि अग्रवाल और डॉ. कनिका जिंदल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि शीनू चुग को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जालंधर की शैली खन्ना को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम में लुधियाना को खास प्रतिनिधित्व मिला है। राशि अग्रवाल और डॉ. कनिका जिंदल प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर संगठन में जिम्मेदारी संभालेंगी।
वहीं शीनू चुग को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। नई नियुक्तियों को पंजाब में महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
इन नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष
31 सदस्यीय टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कई जिलों की महिला नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें अमृतसर की जीत कौर संधू, मोहाली की आभा बंसल, फिरोजपुर की शशि बाला, फाजिल्का की मोना कटारिया, अटारी की बलविंदर कौर और पटियाला की गगन शेर गिल शामिल हैं।
इसके अलावा लुधियाना से राशि अग्रवाल और डॉ. कनिका जिंदल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।


कई जिलों को प्रतिनिधित्व
भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की नई टीम में प्रदेश महासचिव, सचिव, ऑफिस सेक्रेटरी, सोशल मीडिया, आईटी, लीगल सेल और प्रवक्ता समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
पटियाला की गीता सेतिया, फिरोजपुर की राजविंदर कौर, श्री चमकौर साहिब की मेजर अंजू बाला सिंह, मलेरकोटला की भावना महाजन और बठिंडा की ममता जैन को सचिव बनाया गया है। वहीं फगवाड़ा की निक्की शर्मा, अमृतसर की सतिंदर मनचंदा और खन्ना की मिनी को भी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन में भी नई नियुक्तियां
मोहाली की मिली गर्ग को ऑफिस सेक्रेटरी बनाया गया है। होशियारपुर की हेमलता विग को सोशल मीडिया कन्वीनर और बठिंडा की वीना गर्ग को सोशल मीडिया को-कन्वीनर नियुक्त किया गया है। वहीं मानसा की मंजू मित्तल को कैशियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शैली खन्ना चीफ प्रवक्ता
नई टीम में जालंधर की शैली खन्ना को चीफ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पटियाला की रमा पुरी और सीमा शर्मा तथा फगवाड़ा की जसविंदर कौर को प्रवक्ता बनाया गया है।
आईटी टीम में बठिंडा की वीनू गोयल को आईटी कन्वीनर और सोनिया नय्यर को आईटी को-कन्वीनर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पटियाला की एडवोकेट निशा ऋषि को लीगल सेल कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम में संगठन के विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। पार्टी की ओर से अलग-अलग जिलों की महिला नेताओं को प्रदेश स्तर पर स्थान देकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।