Skip to content

Jalandhar News: गदईपुर की सीवरेज, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान: मेयर वनीत धीर

जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज एवं नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Jalandhar News: गदईपुर की सीवरेज, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान: मेयर वनीत धीर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज एवं नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सड़क, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा, ताकि उद्योग जगत के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक के दौरान एसोसिएशन के प्रधान गुरचरण सिंह ने मेयर वनीत धीर का स्वागत किया।

परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

बैठक में उद्योगपतियों ने बताया कि गदईपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों का निर्माण लंबे समय से लंबित है, जिसके कारण उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने और रात के समय बंद रहने वाली स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की मांग भी उठाई गई। उद्योगपतियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है, ताकि कारोबार सुचारू रूप से चल सके और कर्मचारियों व आम लोगों को असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

मेयर वनीत धीर ने स्पष्ट किया कि गदईपुर में सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुका है और जल्द ही गलियों व सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा और विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Mayor Vaneet Dheer held a meeting with the office-bearers and members of Gadaipur Industrial Association.jpg

मेयर वनीत धीर का धन्यवाद किया

वनीत धीर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र किसी भी शहर की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए उद्योगपतियों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवरेज और रोशनी जैसी सुविधाएं केवल उद्योगों की जरूरत नहीं, बल्कि क्षेत्र में काम करने वाले हजारों लोगों और आसपास के निवासियों की सुविधा से भी जुड़ी हैं। उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा और विकास कार्यों में तेजी लाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस मौके पर बिट्टू कालिया, गगन मल्होत्रा, विजय भाटिया, जेबी सिंह चौधरी, पीयूष सेठ, मोंटी गुप्ता, किशन पासी, नवदीप सिंह विरदी, सूरज सिंह, विशाल शर्मा, निखिल खन्ना और अंकुर कोहली सहित गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। एसोसिएशन के सदस्यों ने समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का भरोसा देने के लिए मेयर वनीत धीर का धन्यवाद किया।