Skip to content

School Timing Change: पंजाब में स्कूल टाइमिंग बदली, आधे घंटे देरी से शुरू होंगी कक्षाएं; प्राइमरी की छुट्टी 2:30 बजे

पंजाब में 1 अक्टूबर 2026 से सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों का समय बदल जाएगा। स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे। प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी 2:30 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की छुट्टी 2:50 बजे होगी।

 School Timing Change: पंजाब में स्कूल टाइमिंग बदली, आधे घंटे देरी से शुरू होंगी कक्षाएं; प्राइमरी की छुट्टी 2:30 बजे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, मोहाली। School Timing Change: पंजाब में 1 अक्टूबर 2026 से सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव होने जा रहा है। शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल के अनुसार अब स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर में छुट्टी होगी। यह बदलाव राज्य के प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्तर तक के स्कूलों पर लागू होगा।

मौजूदा समय के अनुसार पंजाब में स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चल रहे हैं। 30 सितंबर को यह समय समाप्त होने के बाद 1 अक्टूबर से नया शेड्यूल लागू होगा।

1 अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय

नए आदेश के अनुसार पंजाब के स्कूल 1 अक्टूबर से सुबह 8:30 बजे शुरू होंगे। हालांकि, प्राइमरी और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के छुट्टी के समय में अंतर रहेगा।

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक:

प्राइमरी स्कूल: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक

यह समय सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होने की जानकारी दी गई है।

पंजाब में 19 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल

पंजाब में 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं। नए स्कूल टाइमिंग को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि स्कूल नए समय के अनुसार ही संचालित हों, ताकि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

साल में तीन बार बदलता है स्कूलों का समय

पंजाब में मौसम और सेशन के हिसाब से स्कूलों के समय में साल के दौरान कई बार बदलाव किया जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है।

इसके बाद 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्कूलों का समय बदल जाता है। इस अवधि में प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से 2:30 बजे तक, जबकि मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से 2:50 बजे तक चलते हैं। इसके बाद 1 नवंबर से 28 फरवरी तक फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया जाता है।

1 नवंबर से फिर बदलेगा स्कूल टाइम

1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू होने वाले शेड्यूल के अनुसार:

प्राइमरी स्कूल: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिडिल से सीनियर सेकेंडरी: सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक

इस तरह पंजाब में स्कूलों की टाइमिंग मौसम और अवधि के अनुसार चरणबद्ध तरीके से बदली जाती है।