Skip to content

Punjab News: भाजपा नेता के बयान पर महिला आयोग सख्त, नोटिस जारी

भाजपा नेता सुरजीत कुमार जियाणी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। AAP की अबोहर हलका प्रभारी डॉ. सुहानी डोडा ने जियाणी के खिलाफ आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

Punjab News: भाजपा नेता के बयान पर महिला आयोग सख्त, नोटिस जारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य महिला आयोग ने आज फाजिल्का से आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता सुहानी डोडा द्वारा प्राप्त शिकायत तथा टीवी चैनलों पर प्रसारित खबर का सु मोटो नोटिस (Notice) लिया है।

महिला आयोग ने मांगा जवाब

इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने बताया कि सुहानी डोडा द्वारा प्राप्त शिकायत तथा टीवी चैनलों पर प्रसारित खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की ओर से गत दिनों अबोहर के शहीद भगत सिंह चौक में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान सुहानी डोडा के प्रति अपमानजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

इस पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फाजिल्का को आदेश दिए हैं कि इस मामले की किसी एस.पी. रैंक के वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवाकर कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट आयोग को 25.09.2026 तक प्रस्तुत की जाए।