Skip to content

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह का अमृतसर एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

खेल प्रमोटर सुरिंदर भापा, नवजोत दहिया, राजिंदर सिंह, अमृतपाल विक्की ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर दी बधाई

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह का अमृतसर एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर/अमृतसर। Punjab News: पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह और पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी सचिन पायलट के आज अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा, नवजोत सिंह दहिया, हलका इंचार्ज नकोदर, राजिंदर सिंह, हलका इंचार्ज करतारपुर, अमृतपाल विक्की कैंथ सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका शानदार स्वागत किया।

इस अवसर पर सुरिंदर भापा ने कहा कि मैं और मेरी धर्मपत्नी हरशरण कौर हैप्पी, जो वार्ड नंबर 35 की पार्षद हैं, पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह को अपनी नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

भापा ने कहा कि परगट सिंह लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं और वे एक तेजतर्रार तथा साफ-सुथरी छवि वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि परगट सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस एकजुट होकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता हासिल करेगी और प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।