Skip to content

Punjab News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते SDO को रंगे हाथों किया काबू

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान माइनिंग विभाग, नाभा (जिला पटियाला) में तैनात SDO हरदीप सिंह को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

Punjab News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते SDO को रंगे हाथों किया काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान माइनिंग विभाग, नाभा (जिला पटियाला) में तैनात सब-डिवीजनल ऑफिसर (एस.डी.ओ.) हरदीप सिंह को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला पटियाला के गांव अलीपुर आरियां के रहने वाले एक ठेकेदार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

50,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी एस.डी.ओ. हरदीप सिंह उसके ओवरलोड टिप्पर वाहनों के चालान काटने की धमकी दे रहा था और कोई कार्रवाई न करने के बदले 50,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। किसी भी प्रकार की रिश्वत देने से इनकार करने वाले शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी एस.डी.ओ. हरदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।