डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के विवादित मैरिटन होटल (Maroton Hotel) के मालिक और RSS नेता गौतम कुकरेजा के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बड़ी कार्रवाई की है। डेली संवाद पर खबर प्रकाशित होने के बाद RSS ने गौतम कुकरेजा को संगठन की जिम्मेदारियों से हटा दिया है।
RSS के महानगर संघ चालक विजय गुलाटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गौतम कुकरेजा को महानगर सह संपर्क प्रमुख के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। सूचना में स्पष्ट किया गया है कि अब गौतम कुकरेजा संघ में किसी भी दायित्व पर नहीं हैं।
मैरिटन होटल को लेकर लगातार विवाद
गौरतलब है कि गौतम कुकरेजा और अकाली दल के नेता डा. परमजीत सिंह मरवाहा की पार्टनरशिप वाला मैरिटन होटल पिछले काफी समय से विवादों में है। होटल को लेकर नगर निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नगर निगम ने होटल को खाली करवाने के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र भी लिखा था।
यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'
इसके बाद गौतम कुकरेजा ने इस मामले को लेकर अदालत का रुख किया। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होनी है।
एक्साइज विभाग की रेड के बाद बढ़ा विवाद
पिछले दिनों एक्साइज विभाग की टीम ने मैरिटन होटल पर छापेमारी की थी। विभाग की कार्रवाई के दौरान शराब की बिक्री से संबंधित अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई। इस कार्रवाई की खबर विभिन्न अखबारों और डिजिटल मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी।
इसी पूरे घटनाक्रम के बीच RSS की ओर से गौतम कुकरेजा को संगठन की जिम्मेदारी से हटाने की कार्रवाई सामने आई है। संघ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, गौतम कुकरेजा अब RSS में किसी भी दायित्व पर नहीं हैं।