Skip to content

Punjab News: परगट सिंह के साथ सचिन पायलट भी पहुंचे अमृतसर: एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, दरबार साहिब में की अरदास

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने सचिन पायलट के साथ अमृतसर पहुंचकर अपने पहले पंजाब दौरे की शुरुआत की। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका।

Punjab News: परगट सिंह के साथ सचिन पायलट भी पहुंचे अमृतसर: एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, दरबार साहिब में की अरदास
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह ने कांग्रेस की कमान संभालने के बाद गुरुवार को अपने पहले पंजाब दौरे की शुरुआत अमृतसर से की। उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे।

अमृतसर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को कांग्रेस के नए नेतृत्व के साथ एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा गया।

सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों पर जाएंगे परगट

परगट सिंह और सचिन पायलट सुबह करीब 9 बजे अमृतसर पहुंचे। एयरपोर्ट से दोनों सीधे श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और माथा टेककर अरदास की। परगट सिंह ने कहा कि वह गुरु घर में जिम्मेदारी मिलने के लिए शुकराना करने आए हैं। उन्होंने कहा, "आज राजनीति का दिन नहीं है, मैं राजनीति जरूर करूंगा, लेकिन एक-दो दिन बाद।"

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

परगट सिंह के कार्यक्रम में अमृतसर के विभिन्न धर्मों के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर माथा टेकना शामिल है। इसके बाद पंजाब कांग्रेस नेतृत्व के साथ मोहाली में बैठक की संभावना है। अगले दिन हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। The Tribune

सचिन पायलट खुद चलाते नजर आए परगट की कार

अमृतसर पहुंचने के दौरान कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट खुद परगट सिंह की कार ड्राइव करते नजर आए। दोनों नेताओं की साथ मौजूदगी को पंजाब कांग्रेस में नए नेतृत्व के तहत समन्वय और एकजुटता के संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजा वड़िंग से मुलाकात के बाद बोले- कांग्रेस एकजुट

पंजाब लौटने से पहले परगट सिंह ने दिल्ली में पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस एकजुट है। उन्होंने कहा कि नेताओं की अपनी-अपनी राय हो सकती है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस 2027 का विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी।

11 अक्टूबर को औपचारिक रूप से संभालेंगे जिम्मेदारी

कांग्रेस ने 3 अक्टूबर को अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। परगट सिंह 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे।