Skip to content

Jalandhar News: जालंधर तहसील में विजिलेंस की रेड, रिश्वत लेते पटवारी का करिंदा रंगे हाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से मचा हड़कंप

जालंधर तहसील में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर एक पटवारी के करिंदे को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Jalandhar News: जालंधर तहसील में विजिलेंस की रेड, रिश्वत लेते पटवारी का करिंदा रंगे हाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर तहसील में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर एक पटवारी के करिंदे को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

अफरा-तफरी का माहौल बन गया

विजिलेंस की कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। टीम ने ट्रैप लगाकर पटवारी के करिंदे को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

पटवारी के करिंदे की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही तहसील में मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिश्वत मामले में आगे की जांच जारी

बताया जा रहा है कि विजिलेंस अधिकारियों ने मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य जानकारी भी जुटाई है। फिलहाल गिरफ्तार पटवारी के करिंदे से पूछताछ की जा रही है और रिश्वत मामले में आगे की जांच जारी है।

विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद जालंधर तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, मामले की पूरी जानकारी और रिश्वत की रकम सहित अन्य तथ्यों का खुलासा विजिलेंस की आधिकारिक कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।