Skip to content

Loot in Punjab: पंजाब में दिनदहाड़े बड़ी लूट, बैंक से कैश लेकर निकले आढ़ती से 15 लाख छीने; कार लेकर फरार हुए लुटेरे

खन्ना में HDFC बैंक के बाहर दिनदहाड़े आढ़ती से करीब 15 लाख रुपए लूट लिए गए। दो लुटेरों ने गन पॉइंट पर वारदात को अंजाम दिया और आढ़ती की कार लेकर फरार हो गए।

Loot in Punjab: पंजाब में दिनदहाड़े बड़ी लूट, बैंक से कैश लेकर निकले आढ़ती से 15 लाख छीने; कार लेकर फरार हुए लुटेरे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, खन्ना/लुधियाना। Loot in Punjab: लुधियाना जिले के खन्ना में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां HDFC बैंक के बाहर दो हथियारबंद लुटेरों ने एक आढ़ती को गन पॉइंट पर लेकर करीब 15 लाख रुपए की नकदी लूट ली।

वारदात के बाद आरोपी आढ़ती की कार लेकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, आढ़ती अमलोह से पेमेंट लेने के लिए खन्ना स्थित HDFC बैंक पहुंचे थे। बैंक से करीब 15 लाख रुपए की नकदी लेने के बाद जैसे ही वह अपनी गाड़ी में बैठने लगे, उसी दौरान दो लुटेरों ने उन्हें घेर लिया।

गन पॉइंट पर लेकर लूटी नकदी

आरोपियों ने हथियार के बल पर आढ़ती को धमकाया और उनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपए की नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी उनकी गाड़ी भी लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े बैंक के बाहर हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, लुटेरों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

पुलिस टीम आरोपियों का पीछा करने और उन्हें पकड़ने के लिए संभावित रास्तों पर भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और लुटेरों की तलाश जारी है।