Skip to content

Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेसी नेता का भाई और भतीजा AAP में शामिल, पढ़ें पूरी खबर

खोसला बोले - मुख्यमंत्री भगवंत मान और मेयर वनीत धीर की कार्यप्रणाली से प्रभावित हुए, मेयर वनीत धीर ने राज खोसला और देवन खोसला का AAP ज्वाइन करने पर स्वागत किया

Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेसी नेता का भाई और भतीजा AAP में शामिल, पढ़ें पूरी खबर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और वार्ड इंचार्ज डा. बीडी शर्मा ने जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज और मेयर वनीत धीर की मौजूदगी में कांग्रेसी नेता माइक खोसला के भाई राज खोसला और भतीजे देवन खोसला को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

EX9A6052.JPG.jpeg

जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी मिलने के बाद मेयर वनीत धीर लगातार हलके में सक्रिय हैं। शनिवार को AAP के वरिष्ठ नेता और वार्ड इंचार्ज डा. बीडी शर्मा की अगुवाई में मेयर वनीत धीर ने राज खोसला और देवन खोसला को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

EX9A6048.JPG.jpeg

मेयर वनीत धीर ने कहा कि राज खोसला और देवन खोसला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल

कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए राज खोसला और देवन खोसला ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जालंधर नॉर्थ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर नहीं मिलता।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से हलके में विकास कार्यों की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। जिससे हलके में कई तरह की समस्याएं खड़ी हो गई हैं।

EX9A6050.JPG.jpeg

वनीत धीर के कामों से प्रभावित

राज खोसला ने कहा कि मेयर वनीत धीर के जालंधर नॉर्थ का हलका इंचार्ज बनने के बाद कई विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और मेयर वनीत धीर का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान और वनीत धीर के कामकाज से प्रभावित हैं।

राज खोसला ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।