डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से दुखद खबर सामने आई है। वार्ड नंबर-47 से आम आदमी पार्टी (AAP) की पार्षद उषा रानी कल्याण का शनिवार को निधन हो गया।
वह कैंसर से पीड़ित थीं और डीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
कैंसर से जूझ रही थीं पार्षद उषा रानी कल्याण
जानकारी के अनुसार, पार्षद उषा रानी कल्याण का डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कैंसर के कारण शनिवार को उनका निधन हो गया। उनके जाने से परिवार, समर्थकों और आम आदमी पार्टी के नेताओं में शोक है।

अगले महीने होनी थी बेटे की शादी
पार्षद उषा रानी कल्याण के परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल था। उनके तीन बेटे हैं और परिवार में एक बेटे की शादी नवंबर में तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुए इस निधन ने परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया।
मां को खोने के गम में परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से परिचित लोग भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती थीं उषा
स्थानीय निवासियों और समर्थकों के मुताबिक, उषा रानी कल्याण मिलनसार स्वभाव की नेता थीं। वह लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती थीं। उनके निधन पर आम आदमी पार्टी के नेताओं, स्थानीय लोगों और समर्थकों ने गहरा दुख जताया है।
पार्षद उषा रानी कल्याण के निधन से लुधियाना के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना कर रहे हैं।