Skip to content

Jalandhar Power Cut Today: जालंधर में आज 2 शेड्यूल में लगेगा बिजली कट, 1 दर्जन से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

Jalandhar Power Cut Today: जालंधर के 66 केवी चिट्टी बिजली घर में मेंटेनेंस के चलते दो चरणों में बिजली कट रहेगा। जानें प्रभावित गांवों और इलाकों की पूरी लिस्ट।

Jalandhar Power Cut Today: जालंधर में आज 2 शेड्यूल में लगेगा बिजली कट, 1 दर्जन से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Power Cut Today: जालंधर के ग्रामीण इलाकों में आज बिजली उपभोक्ताओं को पावर कट का सामना करना पड़ेगा। 66 केवी सब-स्टेशन चिट्टी बिजली घर में मेंटेनेंस के चलते दो चरणों में बिजली सप्लाई बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके तहत सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

उप-मंडल अफसर (रूरल लांबड़ा) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बिजली व्यवस्था की मरम्मत और रखरखाव का काम पूरा करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। इससे एक दर्जन से ज्यादा गांवों और आसपास की कॉलोनियों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

इन इलाकों में बिजली कट

पहले चरण में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामपुर, सिंघां, सिंहपुर, दोना, लांबड़ा, लोहारां, प्रतापपुरा, हमीरी खेड़ा, फतेहपुर, मीरापुर, कोल्ड स्टोरेज, कल्याणपुर कॉलोनियों और अवाना सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

दोपहर 1:30 बजे के बाद

दूसरे चरण में दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक चिट्टी, लल्लियां, हुसैनपुर, रसूलपुर खुर्द, कल्याणपुर, कराली, निझरां, गोबिंदपुर, गोना चक्क, अलीचक्क, सिंघां, कंग साहबू, खुण-खुण, रसूलपुर, लप्पोवाली और लल्लियां खुर्द में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

बिजली कट से पहले निपटा लें जरूरी काम

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने सहित जरूरी काम पहले ही निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए रखरखाव का काम जरूरी है। उपभोक्ता बिजली कट के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी कर लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।