Skip to content

Voter List Controversy: दिल्ली में जमकर बवाल, धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, सपा मुखिया अखिलेश भी पहुंचे, जाने वजह

वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दिल्ली में मार्च के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठे।

Voter List Controversy: दिल्ली में जमकर बवाल, धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, सपा मुखिया अखिलेश भी पहुंचे, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Voter List Controversy: वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर को लेकर विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। इसी मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च निकाला, जिसे सुरक्षा बलों ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) धरने पर बैठ गए। बाद में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और वोटर लिस्ट में कथित बदलावों को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की।

बैरिकेड लगाकर रोका गया विपक्षी मार्च

चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान सांसदों के हाथों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कटआउट भी नजर आए।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

विपक्षी दलों का आरोप है कि वोटर लिस्ट में किए गए कथित बदलाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला है।

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा

विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए मध्य दिल्ली के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर और चुनाव आयोग कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कई स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और आने-जाने वाले लोगों तथा वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है।

प्रदर्शन के बीच विपक्षी दल लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वोटर लिस्ट से जुड़े कथित विवाद पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या को रोका जा सके।