Skip to content

Punjab News: पूर्व मेयर जगदीश राजा ने संभाला सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रीज़ के सीनियर वाइस चेयरमैन का पद, नितिन कोहली ने दी बधाई

नितिन कोहली ने जताया विश्वास- जगदीश राज के अनुभव से पंजाब के IT सेक्टर और जालंधर के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को मिलेगी मजबूती

Punjab News: पूर्व मेयर जगदीश राजा ने संभाला सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रीज़ के सीनियर वाइस चेयरमैन का पद, नितिन कोहली ने दी बधाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: नगर निगम जालंधर के पूर्व मेयर जगदीश राज ने सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रीज़ (SPITI) के सीनियर वाइस चेयरमैन के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। उनकी इस नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल से घोषित उम्मीदवार नितिन कोहली ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास जताया कि जगदीश राज अपने अनुभव और कार्यक्षमता के दम पर पंजाब में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सराहनीय पहल

नितिन कोहली ने कहा कि अनुभवी और योग्य व्यक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपना संस्थानों को मजबूत करने तथा विकास के नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार और उद्योग किसी भी राज्य की आर्थिक तरक्की के महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में पंजाब में IT इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की नियुक्तियां पंजाब को तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक उभरते हुए केंद्र के रूप में स्थापित करने में मददगार साबित हो सकती हैं।

AAP हो रही मजबूत

नितिन कोहली ने आगे कहा कि वह लगातार आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने और अनुभवी एवं योग्य लोगों को पंजाब के विकास से जुड़ी जिम्मेदारियों के साथ जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी लोगों को एक मंच पर लाकर राज्य की प्रगति को नई गति देना है।

कोहली ने उम्मीद जताई कि जगदीश राज अपने प्रशासनिक अनुभव और नई जिम्मेदारी का उपयोग सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए करेंगे। उनके योगदान से जालंधर के औद्योगिक और तकनीकी इकोसिस्टम को भी मजबूती मिल सकती है।

जगदीश राजा को जिम्मेदारी

उन्होंने जगदीश राज को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पंजाब में IT सेक्टर के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

गौरतलब है कि सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रीज़ में जगदीश राज की नियुक्ति पंजाब में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगों को प्रोत्साहन देने और इस क्षेत्र से जुड़े संस्थागत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस अवसर पर आत्म प्रकाश बब्बलू, श्वेता धीर, पवन हंस, चंदन ग्रेवाल, सुरेश गुप्ता, निशांत धीर, अतुल भगत और जगरूप सिंह सेखवां सहित कई प्रमुख हस्तियां, समाज के गणमान्य व्यक्ति और प्रतिष्ठित सदस्य भी उपस्थित रहे।