Skip to content

Punjab News: पंजाब में सनसनीखेज घटना, BMW में खून से लथपथ मिली कारोबारी की लाश; जाने पूरा मामला

पंजाब के लुधियाना में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के पॉश इलाके साउथ सिटी में 30 वर्षीय कारोबारी पुलकित पोपली का शव उनकी BMW कार के अंदर मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनके माथे पर गोली लगी थी।

Punjab News: पंजाब में सनसनीखेज घटना, BMW में खून से लथपथ मिली कारोबारी की लाश; जाने पूरा मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के पॉश इलाके साउथ सिटी में 30 वर्षीय कारोबारी पुलकित पोपली का शव उनकी BMW कार के अंदर मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनके माथे पर गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान पुलकित पोपली पुत्र शाम लाल के रूप में हुई है। पुलिस को शुरुआती जांच में लाइसेंसी .45 बोर हथियार से गोली चलने की जानकारी मिली है। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

PCR टीम को गश्त के दौरान कार में मिला शव

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की PCR टीम साउथ सिटी इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक BMW कार के अंदर व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कार के अंदर पुलकित पोपली खून से लथपथ हालत में मिले। उनके माथे पर गोली लगी हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई।

.45 बोर के लाइसेंसी हथियार से चली गोली

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोली .45 बोर के लाइसेंसी हथियार से चली थी।

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। मोबाइल की जांच और कॉल डिटेल के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले पुलकित ने किससे बातचीत की थी और उनकी गतिविधियां क्या थीं।

परिवार ने कहा- किसी से नहीं थी दुश्मनी

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया है कि पुलकित की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और घटनास्थल से जुटाए गए अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है।