Skip to content

Punjab News: सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास कर रही पंजाब सरकार: दीपक बाली

दीपक बाली ने कहा कि CM भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास कर रही है। 14 शहरों में शिव कार्यक्रम और 21 शहरों में 'हमारे राम' का मंचन हुआ।

Punjab News: सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास कर रही पंजाब सरकार: दीपक बाली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं जालंधर कैंट हलके के इंचार्ज दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

दीपक बाली ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न शहरों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और धार्मिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

एक शाम भगवान शिव के नाम

उन्होंने बताया कि पठानकोट में नव संवत समारोह का आयोजन करवाया गया। इसके अलावा प्रदेश के 14 शहरों में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, 21 शहरों में रामायण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति 'हमारे राम' का मंचन करवाया गया।

दीपक बाली ने कहा कि ये कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी पंजाब के विभिन्न शहरों में ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे।

सनातन धर्म का प्रचार प्रसार

उन्होंने कहा कि उनके अनुसार पंजाब के इतिहास में इससे पहले किसी भी सरकार ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए इतने बड़े स्तर पर प्रयास नहीं किए। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इस दिशा में पहल कर रही है।

दीपक बाली ने कहा कि पंजाब सरकार भविष्य में भी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी।