Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने इतिहास पर उठाए सवाल- कहा अकबर ने कभी नया धर्म शुरू करने की कोशिश नहीं की

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Naseeruddin Shah: मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने हाल ही में अकबर के बारे में बयान दिया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं। उनका बयान अकबर के बारे में एक तानाशाह के रूप में है। दरअसल, नसीरुद्दीन अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ में किंग अकबर का किरदार निभा रहे हैं। जी5 पर ये सीरीज जल्द ही रिलीज होने को है।

ऐसे में, अभिनेता ने प्रमोशन के दौरान अकबर के बारे में पढ़ाए जाने वाले गलत तथ्यों पर सवाल उठाए हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अकबर को लेकर ऐसी कई बातें की हैं। उन्होंने कहा कि “पहले मेरी समझ किसी ऐसे छात्र जैसी थी, जिसने 50 या 60 के दशक की शुरुआत में इतिहास का अध्ययन किया था। आजादी के मद्देनजर जब अंग्रेजों का प्रभाव अभी भी बहुत मजबूत था। हमारे पास आयरिश शिक्षक, अंग्रेजी प्रशिक्षक थे।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

अकबर की जो तस्वीरें खींची गई वो हमेशा एक परोपकारी, दयालु, व्यापक विचारों वाले, प्रगतिशील शासक की थी। हम इसके बारे में इतिहास की किताबों में पढ़ते हैं, जो बिल्कुल बकवास है। इसके आगे एक्टर ने कहा कि “मैंने इस मुद्दे को आधिकारिक इतिहासकारों के साथ जांचा है। अकबर ने कभी भी एक नया धर्म शुरू करने की कोशिशि नहीं की।

https://www.instagram.com/reel/Co_qf5LIXEx/

ये एक ऐसा तथ्य है जो हमारे इतिहास की किताबों में दीन-ए इलाही कहलाता है। लेकिन, अकबर ने कभी दीन-ए-इलाही शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने इसे वहदत-ए इलाही कहा, जिसका मतलब है निर्माता की एकता। शाह ने आगे कहा,”आप एक पत्थर की पूजा कर सकते हैं, आप एक सूली की पूजा कर सकते हैं, आप काबा को अपना सिर झुका सकते हैं, आप उगते सूरज की पूजा कर सकते हैं और जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन आप एक ही चीज की पूजा कर रहे हैं। ऐसा उनका विश्वास था। मुझे यही पता चला है।”

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है देश के साथ जो गलत हुआ वह मुगलों ने किया है। शाह ने कहा कि उन्हें इस बात से हैरानी होती है, ये बहुत ही हंसी की बात है। उन्होंने कहा था,”ये मुझे हैरान करता है, क्योंकि यह बहुत ही हास्यास्पद है। मेरा मतलब है, लोग अकबर और नादिर शाह या बाबर के परदादा तैमूर जैसे जानलेवा आक्रमणकारी के बीच अंतर नहीं बता सकते।

उन्होंने आगे कहा कि अकबर न केवल एक कोमल हृदय, कमजोर व्यक्ति था, बल्कि वो बहुत भावुक, कामुक, क्रूर, निर्दयी योद्धा भी था. और बड़ा प्रेमी रहा होगा। मेरा मतलब है, उसके पास सैकड़ों उपपत्नी थीं और उनमें से प्रत्येक को खुश रखने के लिए कोई न कोई काम रहा होगा। हालांकि, मुझे नहीं पता कि वे सभी खुश थे या न।

भारत का ‘मिनी थाइलैंड’ देखा है क्या? जानिये कहां है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *