पंजाब
Punjab News: सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से संबंधित महिला सहित दो संचालक काबू, हेरोइन बरामद
राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पठानकोट पुलिस ने दो-चरणों में चलाए ऑपरेशन के दौरान एक महिला सहित दो संचालकों को 7.823 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करके सीमा पार से चल रहे हेरोइन तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।