Skip to content

Punjab News: पंजाब के कंप्यूटर शिक्षकों को CM मान ने दिया दीवाली तोहफा, गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं भी नियमित

Punjab Government Diwali Gift: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवाली के अवसर पर पंजाब के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते (DA) में 40 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके साथ ही समग्र शिक्षा के तहत काम कर रहे 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं भी नियमित कर दी गई हैं।

Punjab News: पंजाब के कंप्यूटर शिक्षकों को CM मान ने दिया दीवाली तोहफा, गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं भी नियमित
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Government Diwali Gift:: पंजाब सरकार ने कर्मचारी हित में बड़ा फैसला लेते हुए कंप्यूटर शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों (PICTES) के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस वृद्धि के बाद उनका महंगाई भत्ता 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो जाएगा।

6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को मिलेगा बढ़े हुए DA का लाभ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिवाली के शुभ अवसर पर पंजाब सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते में ऐतिहासिक 40 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। इससे राज्य के 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने और उन्हें उनके अधिकारों के अनुसार लाभ देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं नियमित

मुख्यमंत्री ने एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर दी गई हैं। इस फैसले से इन कर्मचारियों को नौकरी के मामले में अधिक सुरक्षा मिलेगी और उनके भविष्य को स्थिरता मिलेगी।

नियमित कर्मचारियों को मिलेंगे वेतन संबंधी लाभ

भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार ने नियमित किए गए कर्मचारियों को वेतन संबंधी लाभ देने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य देना और उन्हें वे सभी लाभ उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है, जिनके वे हकदार हैं। इसके लिए सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोशनी का यह पवित्र त्योहार प्रदेश के हर घर में खुशहाली, तरक्की और समृद्धि लेकर आए।