Skip to content

Punjab News: पंजाब में सरेआम फायरिंग से दहशत, बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली

गांव ठठियां महंतां में बाइक सवार दो हमलावरों ने पवनप्रीत सिंह पर फायरिंग की। पेट में चार गोलियां लगने से हालत गंभीर, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Punjab News: पंजाब में सरेआम फायरिंग से दहशत, बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब के तरनतारन जिले में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। गांव ठठियां महंतां में शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।इस हमले में युवक को पेट में चार गोलियां लगी हैं।

उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान पवनप्रीत सिंह निवासी गांव ठठियां महंतां के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सरहाली की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवनप्रीत सिंह शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने गांव के नंबरदार तरसेम सिंह की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गोलियां लगने से पवनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पेट में लगी चार गोलियां

घायल पवनप्रीत सिंह को तुरंत सरकारी अस्पताल सरहाली पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तरनतारन रेफर कर दिया।

फिलहाल युवक गुरु नानक देव सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पेट में चार गोलियां लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमलावरों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सरहाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पट्टी रवि शेर सिंह के मुताबिक, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है।