Skip to content

Punjab IPS Transfers: पंजाब में IPS अधिकारियों के तबादले, गौतम चीमा को ADGP लॉ एंड ऑर्डर की कमान, प्रमोद बान को मिली नई जिम्मेदारी, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Punjab IPS Transfer 2026: पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों की नई नियुक्तियां और तबादले किए हैं। 7 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को रेलवे, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), काउंटर इंटेलिजेंस, लॉ एंड ऑर्डर और अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Punjab IPS Transfers: पंजाब में IPS अधिकारियों के तबादले, गौतम चीमा को ADGP लॉ एंड ऑर्डर की कमान, प्रमोद बान को मिली नई जिम्मेदारी, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab IPS Transfer 2026: पंजाब सरकार के गृह विभाग (Home Affairs) की ओर से जारी आदेश में 6 अधिकारियों को स्पेशल DGP और एक अधिकारी को ADGP के पद पर तैनात किया गया है। सरकार ने यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद किया है।

इस फेरबदल में 1995 बैच के IPS अधिकारी गौतम चीमा को ADGP लॉ एंड ऑर्डर, पंजाब नियुक्त किया गया है। वह प्रमोशन के बाद नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब उन्हें पंजाब पुलिस में कानून-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमोद बान को AGTF की कमान

1995 बैच के IPS अधिकारी प्रमोद बान को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), पंजाब का स्पेशल DGP नियुक्त किया गया है। वहीं, इसी बैच के अधिकारी अमित प्रसाद को स्पेशल DGP, काउंटर इंटेलिजेंस, पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है।

1993 बैच के IPS अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार जैन, जो पहले पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL), पटियाला में स्पेशल DGP के पद पर तैनात थे, उन्हें अब स्पेशल DGP, रेलवे, पंजाब नियुक्त किया गया है। हालांकि, उनके पास PSPCL के स्पेशल DGP का अतिरिक्त कार्यभार भी बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

1994 बैच की IPS अधिकारी अनीता पुंज को स्पेशल DGP, HRD एवं वेलफेयर, पंजाब, चंडीगढ़ की मौजूदा जिम्मेदारी के साथ स्पेशल DGP, मानवाधिकार, पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

सरकार की ओर से अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गई हैं:

  • एम.एफ. फारूकी (IPS 1995): स्पेशल DGP, स्टेट आर्म्ड पुलिस (SAP), जालंधर कैंटोनमेंट।

  • अमित प्रसाद (IPS 1995): स्पेशल DGP, काउंटर इंटेलिजेंस, पंजाब।

  • जी. नागेश्वर राव (IPS 1995): स्पेशल DGP, प्रोविजनिंग, पंजाब। इसके साथ ही स्पेशल DGP, मॉडर्नाइजेशन का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

तत्काल प्रभाव से संभालनी होगी नई जिम्मेदारी

पंजाब सरकार ने सभी संबंधित IPS अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को पंजाब पुलिस के महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियों के पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है।