Punjab News: वित्त मंत्री ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक, जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश
कर्मचारी मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के रूप में वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने आज 6 कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इन बैठकों के दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों और उनके सामने आ रही कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा की गई।