पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में भाजपा नेता के घर पर पथराव, कार क्षतिग्रस्त, 8-10 लड़कों ने किया हमला, महिला घायल
जालंधर वेस्ट के बस्ती शेख इलाके में बुधवार रात घर पर पथराव का मामला सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ता अश्विनी अटवाल ने 8-10 युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पथराव में कार के शीशे टूटे और बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला घायल हो गई। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।