पंजाब
Punjab News: गुरुद्वारे पर गोलियां चलाने वाले आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले गई पुलिस
पंजाब के लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले फिरोजपुर से गिरफ्तार किया था। सोमवार देर रात पूछताछ के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।