Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा मनाई गई "बेटियों की लोहड़ी"

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की समूह शाखाओं में 'बेटियों की लोहड़ी' बड़ी धूम धाम से मनाई गई, जिसमें सभी स्कूलों, कॉलेजों के डायरेक्टरों, प्रिंसिपलों व समूह स्टॉफ मेंबर्स द्वारा ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा का स्वागत पूरी सांस्कृतिक लिबाज़ में गिद्दा व स्वागती बोलियां डाल कर किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

परिसर छात्रों एवं स्टाफ मेंबर्स द्वारा बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाए गए थे। इस समारोह में छात्रों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां जिसमें लोहड़ी के लोक गीत, भांगड़ा, गिद्दा, कविताएं एवं अनेक प्रस्तुतियां पेश की, कार्यक्रम की खास बात यह थी की हर प्रस्तुति में लोहड़ी का इतिहास, संस्कृति एवं समाज में लड़कियों के प्रति सोच को ऊंचा रखनें का संदेश था।

Daughters' Lohri celebrated by Saint Soldier Group of Institutions
Daughters' Lohri celebrated by St Soldier Group of Institutions

लोहड़ी की ढेर सारी बधाई दी

लोहड़ी की धूनी मुख्या अतिथि एवं समूह स्टाफ द्वारा जला कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने लोहड़ी के इतिहास को बताते हुए समाज को लड़कियों प्रति सोच को ऊंचा उठाने का संदेश दिया और सभी को रेवड़ी, मूंगफली आदि बाँट लोहड़ी की ढेर सारी बधाई दी।