Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने मनाया विश्व हिंदी दिवस

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया। जिसमें हिंदी महोत्सव मेले के तहत हिंदी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इसमें कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, कविता लेखन और भाषण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

celebrated World Hindi Day
celebrated World Hindi Day

हिंदी दिवस में भाग लेने सराहना की

शाखा निदेशकों और प्राचार्यों ने हिंदी भाषा के महत्व और हिंदी में लिखने और बोलने की आवश्यकता पर ज़ोर देकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। ग्रुप वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने हिंदी दिवस में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना की और उम्मीद जताई कि विद्यार्थी हिंदी को जीवित रखेंगे और हिंदी भाषा और साहित्य के प्रसार में योगदान देंगे।