Skip to content

Accident News: बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई अनियंत्रित बस; 30 यात्री घायल

Accident News: बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई अनियंत्रित बस; 30 यात्री घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, झारखंड। Accident News: झारखंड (Jharkhand) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि झारखंड में बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमें कई लोग घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग में सवारियों से भरी बस की ट्रक के साथ भयानक टक्कर हो गई है जिसमें 30 यात्री घायल हो गए है जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे प्याज से लदा एक ट्रक खड़ा था तभी पीछे से सवारियों से भरी अनियंत्रित बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच की जा रही।