Skip to content

Delhi New CM: दिल्ली में सीएम और डिप्टी सीएम के नामों की घोषणा, ये महिला बनी मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा बने Dy CM

Delhi New CM: दिल्ली में सीएम और डिप्टी सीएम के नामों की घोषणा, ये महिला बनी मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा बने Dy CM
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा (Delhi Election) में पूर्ण बहुमत में आई भाजपा (BJP) रिजल्ट के 11 दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम कि घोषणा की। दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) होंगी। RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे भाजपा ने मान लिया है। प्रवेश वर्मा डिप्टी (Parvesh Verma) सीएम होंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पार्टी के दोनों पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ पार्टी दफ्तर में विधायकों से एक-एक करके बात की, फिर उनके नाम का ऐलान किया। विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे।

Rekha Gupta Become Delhi Chief Minister
Rekha Gupta Become Delhi Chief Minister

20 फरवरी को लेगी शपथ

विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दलित, पूर्वांचल और जाट का कॉम्बिनेशन बना सकती है। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है।