Skip to content

Fire In Factory: कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गोदाम में रखा तैयार-कच्चा माल राख

Fire In Factory: कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गोदाम में रखा तैयार-कच्चा माल राख
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पानीपत। Fire In Factory: कंबल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। जिसके कारण फैक्ट्री में सारा सामान जलकर राख हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के पानीपत (Panipat) में इसराना क्षेत्र में स्थित कंबल बनाने की एक फैक्टरी भयानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा तैयार और कच्चा माल दोनों ही जल गए। इससे कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

फाइबर के कंबल तैयार किए जाते

बताया जा रहा है कि आग का पता तब चला, जब सुबह कर्मचारी यहां पहुंचे। जानकारी के अनुसार, इसराना क्षेत्र में परढाना गांव में गोल्डन टेक्सो नाम की फैक्ट्री है। इसमें फाइबर के कंबल तैयार किए जाते हैं। सोमवार की सुबह आग लग गई।

शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

फैक्ट्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। सुबह 8 बजे जब कर्मचारी ड्यूटी पर आ रहे थे, तब फैक्ट्री के पिछले गोदाम से धुआं उठता दिखा।फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।