Skip to content

Players Certificate Cancel: खिलाड़ियों को बड़ा झटका, सरकार ने रद्द किए ग्रेड-C और D ग्रेडेशन सर्टिफिकेट; List जारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Players Certificate Cancel: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने खिलाड़ियों के ग्रेड सी और डी ग्रेडेशन के सर्टिफिकेट रद्द कर दिए गए हैं।

cm nayab singh saini
cm nayab singh saini

सूची में 76 खिलाड़ियों के नाम

सरकार ने इसकी एक सूची भी जारी कर दी गई है। इस सूची में 76 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। हरियाणा खेल विभाग के उपनिदेशक मनजीत सिंह की ओर से जारी यह सूची अंबाला, रोहतक, गुरुग्राम और हिसार के खेल बोर्डों को संबोधित है।

इसमें लिखा है कि आपको निर्देश दिया जाता है कि आपके कार्यालय ने हरियाणा राज्य के कई खिलाड़ियों को ग्रेड-सी और डी खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी किए हैं, जो निदेशालय में गठित ग्रेडेशन वेरिफिकेशन कमेटी द्वारा विभागीय नीति के नियमों के विरुद्ध पाए गए हैं। इसलिए इन्हें रद्द किया जाता है।