Skip to content

Punjab Congress: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब की कमान सौंपी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़/नई दिल्ली। Punjab Congress: पंजाब (Punjab) में सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस (Congress) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को पंजाब का महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

इस फेरबदल में सबसे अहम फैसला छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव नियुक्त करना है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी साझा की गई।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

नए प्रभारी नियुक्त

जिसके अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेश पर डॉ. सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का भी महासचिव बनाया गया है। पंजाब की बात करें तो यह जिम्मेदारी पहले देवेंद्र यादव के पास थी और उन्हें दिसंबर 2023 में पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

  • स्मृति रजनी पाटिल – हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़
  • बी.के. हरिप्रसाद – हरियाणा
  • हरीश चौधरी – मध्य प्रदेश
  • गिरीश चोडणकर – तमिलनाडु और पुडुचेरी
  • अजय कुमार लल्लू – ओडिशा
  • के. राजू – झारखंड
  • मीनाक्षी नटराजन – तेलंगाना
  • सप्तगिरि शंकर उल्का – मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड
  • कृष्णा अल्लावरू – बिहार

कांग्रेस ने अपने पूर्व महासचिवों और प्रभारियों दीपक बावरिया, मोहन प्रकाश, भरत सिंह सोलंकी, राजीव शुक्ला, अजय कुमार और देवेंद्र यादव के योगदान की सराहना की है।

bhupesh baghel
bhupesh baghel

भूपेश बघेल की नई जिम्मेदारी

पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। वे संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रभावी प्रदर्शन किया था और अब पार्टी को उम्मीद है कि वे पंजाब में भी कांग्रेस को फिर से मजबूत करेंगे। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस 2027 में बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटी है।

Amrinder-singh-raja-warring-1
Amrinder-singh-raja-warring-1

राजा वड़िंग ने दी बधाई

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नवनियुक्त महासचिव भूपेश बघेल जी को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा- आपके नेतृत्व और दृष्टिकोण से सभी को प्रेरणा मिलेगी और सभी मिलकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। पंजाब के विकास और कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए आपके साथ काम करने की उत्सुकता है।