Skip to content

Mahakumbh: महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर हमला, आशीर्वाद लेने आए 3 लोगों ने चाकू से किए वार

Mahakumbh: महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर हमला, आशीर्वाद लेने आए 3 लोगों ने चाकू से किए वार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, महाकुंभ (प्रयागराज)। Mahakumbh: प्रयागराज (Prayagraj Kumbh Mela) के महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। कुछ लोगों ने आशीर्वाद के बहाने कार रुकवाई और चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

वहीं, अयोध्या (Ayodhya) श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी परमानंद महाराज की गुरुवार को तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द के बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ लाया गया। यहां उनको ICU में रखा गया। इसके बाद SRN हॉस्पिटल और फिर यहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें AIIMS दिल्ली भेजा गया।

महाकुंभ में आज 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान
महाकुंभ में आज 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

संगम स्टेशन बंद

आज महाकुंभ का 33वां दिन है। आज सुबह 8 बजे तक 20.20 लाख लोगों ने स्नान किया है। 13 जनवरी से अब तक 49.14 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज भी संगम स्टेशन बंद रखा गया है। 8वीं तक के स्कूल बंद आज-कल बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लास चलेगी।

14 से 17 फरवरी तक महाकुंभ में 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे। गंगा पंडाल में आज से संगीत कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसमें बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर, मोहित चौहान, कविता सेठ, नवदीप वडाली जैसे सिंगर परफार्म करेंगे।

Mahakumbh
Mahakumbh

मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी महाकुंभ आएंगे

आज महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस दोपहर 2 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। उनका संगम स्नान का कार्यक्रम है। वे आज ही दोपहर 4:50 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी महाकुंभ आएंगे। वह दोपहर 12:08 बजे ट्रेन से प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी आज दोपहर 2:00 बजे लखनऊ से कार से प्रयागराज पहुंचेंगे।