Skip to content

Punjab News: मुख्यमंत्री ने शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह को चैम्पियनज़ ट्रॉफी के लिए दी शुभकामनाएं

Punjab News: मुख्यमंत्री ने शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह को चैम्पियनज़ ट्रॉफी के लिए दी शुभकामनाएं
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान और बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) तथा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को ICC चैम्पियनज़ ट्रॉफी के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

आज यहां दोनों क्रिकेटरों ने परिवार सहित मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से दोनों क्रिकेटरों ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के साथ देश और पंजाब का मान बढ़ाया है।

Cricket
Cricket

एकदिवसीय विश्व कप में भारत के उप विजेता बनने में शुभमन गिल और टवंटी-20 विश्व कप की जीत में अर्शदीप सिंह का बड़ा योगदान था। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गयी सीरिज़ में शुभमन गिल का प्रदर्शन सराहनीय था।

ये रहे उपस्थित

भगवंत सिंह मान ने ’80-90 के दशक से क्रिकेट खेल से जुड़ी यादें साझा करते हुए पुराने खिलाड़ियों को भी याद किया और क्रिकेट के मौजूदा तीनों फॉर्मेट और घरेलू क्रिकेट पर भी चर्चा की। दोनों क्रिकेटरों ने खेल की बारीकियों के बारे में भी बात की।

दोनों क्रिकेटर आज आगामी चैम्पियनज़ ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। इस मौके पर लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर भी उपस्थित थे।

Watch on Daily Samvad