Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश और तूफान का अलर्ट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद पंजाब (Punjab) में तापमान सामान्य से कम है। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही आज तापमान भी थोड़ा बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

वहीं 4 फरवरी के बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इस दिन से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे आने वाले दिनों में तापमान में फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 24 फरवरी से पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

बारिश के साथ आंधी की आशंका

इसका असर मैदानी इलाकों में 26 फरवरी से दिखाई देगा। 26-27 फरवरी को पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) और चंडीगढ़ (Chandigarh)में फिर से बारिश होने की संभावना है। दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के साथ आंधी की भी आशंका है।

Watch on Daily Samvad