Skip to content

UP News: बाग में बनी कोठरी में पुलिस ने मारा छापा, अंदर का सीन देख रह गए दंग, अंदर हो रहा था ये काम

UP News: बाग में बनी कोठरी में पुलिस ने मारा छापा, अंदर का सीन देख रह गए दंग, अंदर हो रहा था ये काम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमेठी (राम मिश्रा)। UP News: जिले की मोहनगंज (Mohanganj) पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।इसके साथ ही कुल छह अवैध शस्त्र (निर्मित व अर्धनिर्मित) व सात अर्द्धनिर्मित नाल व कारतूस और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

अमेठी (Amethi) पुलिस के मुताबिक जिले में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना मोहनगंज के एसआई जितेंद्र कुमार व उनकी टीम को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति उसरी से फूला मार्ग पर बाग में बनी कोठरी में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहे है।

Police Raid
Police Raid

अवैध शस्त्र बनाते हुए पकड़ लिया

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी करते हुए हिकमत अमली से चार अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस के पूछने पर एक ने अपना नाम राघवेन्द्र सिंह निवासी रायपुर टोड़ी थाना-नसीराबाद रायबरेली, दूसरे ने अपना नाम महेश कुमार निवासी सुब्बा का पुरवा थाना- जगदीशपुर अमेठी व तीसरे ने अपना नाम पंकज कुमार सिंह उर्फ राजू निवासी ग्राम कनपुरिया थाना जगदीशपुर अमेठी और चौथे ने अपना नाम अंकित उर्फ संतोष निवासी खानापुर चपरा थाना मोहनगंज अमेठी बताया।

ये सामान हुआ बरामद

मौके से गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के कब्जे से तीन निर्मित (एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 32 बोर) तीन अदद अर्द्ध निर्मित (एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 32 बोर) कुल छह अवैध शस्त्र, सात अर्द्धनिर्मित नाल, दो जिन्दा कारतूस (एक 12 बोर,एक 315 बोर ) व एक धौकनी, एक छोटा सिलेण्डर, एक ड्रिल मशीन, हथौडी, कटर, आरी, छह आरी ब्लेड, लोहे की रेती, पेंचकस, बेंच वाइस राड, तैतीस स्प्रिग, एक बण्डल लोहे का तार, पंच, स्क्रू, छेनी आदि भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

Firing
Firing

देशी तमंचा व अद्धी बनाने व बेचने का काम

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग मिलकर देशी तमंचा व अद्धी बनाने व बेचने का काम करते है। अवैध शस्त्र बनाने के बाद यही बाग में झाड़ियों में गड्डा खोदकर दबा देते है और मौका पाकर बेच देते है। बरामदगी के आधार पर चारो अभियुक्तों को थाना मोहनगंज पुलिस ने समय करीब एक बजकर चालीस मिनट पर रात्रि में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की।उक्त सराहनीय कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस टीम को 10,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।