Skip to content

Mahakumbh: महाकुंभ के पास भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत, 19 घायल, मची चीख पुकार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लखनऊ/महाकुंभ/प्रयागराज। Mahakumbh Accident: महाकुंभ (Mahakumbh) स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस और बोलेरो में भीषण टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा प्रयागराज (Prayagraj) में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे हुआ। जान गंवाने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। वे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले से महाकुंभ आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

जानकारी के मुताबिक हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे (Prayagraj-Mirzapur Highway) पर मेजा इलाके में हुआ। घायल हुए 19 लोग बस में सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।

Mahakumbh accident
Mahakumbh accident

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हादसा

एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। इसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक लगाया, लेकिन सामने से आ रही बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई। मरने वाले कोरबा के दर्री और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले थे। दो परिवार के लोग साथ में आए थे।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को रामनगर सीएचसी में भर्ती करवाया गया। प्राइमरी इलाज के बाद सभी को स्वरूप रानी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Mahakumbh accident
Mahakumbh accident

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- टक्कर की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर पहुंचे। देखा कि बोलेरो से शव बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गैस कटर और एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। बोलेरो को गैस कटर से काटा गया। तब जाकर शवों को बाहर निकाला गया। कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। बैग से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने दो शवों की पहचान ईश्वरी प्रसाद जायसवाल और सोमनाथ दरी के रूप में की।

बेकाबू बोलेरो सामने से बस से भिड़ गई

घायल श्रद्धालु रोडमल ने बताया कि हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक भीषण टक्कर हुई। उस समय मैं जाग रहा था और बस के केबिन में बैठा था। बेकाबू बोलेरो सामने से बस से भिड़ गई। गनीमत रही कि मैं किसी तरह बच गया।

Mahakumbh accident
Mahakumbh accident

कोरबा कलेक्टर अजीत बंसल ने कहा- प्रयागराज पुलिस से हम संपर्क में हैं। SP ने वहां की पुलिस से बात की है। श्रद्धालुओं के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उनके घरवाले प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। प्रयागराज से कोऑर्डिनेड करके हम आगे की कार्रवाई करेंगे।

इन 10 लोगों की मौत हुई

मरने वालों की पहचान कोरबा के रहने वाले ईश्वरी जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा और राजू साहू के रूप में हुई है।