Skip to content

Video Viral: बॉयफ्रेंड के लिए सड़क पर भिड़ीं दो लड़कियां, वीडियो जमकर वायरल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, छत्तीसगढ़। Video Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां आपस में लड़ती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

वीडियो छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अंबिकापुर का बताया जा रहा है जिसमें दो लड़कियां बॉयफ्रेंड के लिए आपस में भिड़ गई। प्रेमी से बात करने पर एक-दूसरे के बाल खींचे, फिर जमकर मारपीट की।

कुछ युवतियां उनको रोकती भी दिखी, लेकिन दोनों झगड़ती रही। वीडियो में दिख रहा है कि रोड़ पर देर रात कुछ लड़कियां खड़ी हैं। अचानक उनमें से 2 लड़कियों का आपस में विवाद हो जाता है। दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारने लगती हैं।

लड़कियों के साथ मौजूद 2 लड़कियां उनको लगातार छुड़ा रही हैं, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो में मौजूद लड़कियों के बारे में भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।