Skip to content

Dubai News: विदेश में दो भारतीयों को सुनाई गई मौत की सजा, जाने वजह

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, दुबई। Dubai News: पिछले महीने यूपी की लड़की को यूएई (UAE) में फांसी दिए जाने का मामला सामने आया था। इस पर बवाल अभी थमा भी नहीं था कि यूएई में दो और भारतीयों को फांसी दे दी गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। मौत की सज़ा पाने वाले दोनों व्यक्ति केरल के रहने वाले थे। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। संयुक्त अरब अमीरात में हत्या के अलग-अलग मामलों में दोषी पाए गए दो भारतीय नागरिकों को फांसी दे दी गई है।

संयुक्त अरब अमीरात में हत्या के अलग-अलग मामलों में दोषी पाए गए दो भारतीय नागरिकों को फांसी दे दी गई है। दोनों की पहचान केरल (Kerala) के मोहम्मद रिनाश और मुरलीधरन के रूप में हुई है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के सुप्रीम कोर्ट ने भी दोनों की मौत की सजा पर मुहर लगा दी थी, जिसके बाद दोनों को फांसी दे दी गई।मोहम्मद रिनाश को एक अमीराती व्यक्ति की हत्या का दोषी पाया गया था। मुरलीधरन को एक भारतीय की हत्या का दोषी पाया गया था।

Watch on Daily Samvad