Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है, ताकि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को याद किया जा सके, चाहे वह सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक या सांस्कृतिक योगदान हो।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया गया और इस दिन को दुनिया की सभी सशक्त महिलाओं को समर्पित किया गया।

St. Soldier Group celebrated International Women's Day
St. Soldier Group celebrated International Women's Day

महिलाओं की भूमिका और महत्व को पहचाना

शिक्षकों ने महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर ग्रुप की उपाध्यक्ष संगीता चोपड़ा ने सभी महिलाओं को बधाई दी और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका और महत्व को पहचाना।