Skip to content

Accident News: रोडवेज की बस पलटी, 35 लोग घायल, मची चीख पुकार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कलायत। Accident News: हरयाणा में कल रात यानि (रविवार) को एक बस एक्सीडेंट हो गया। दरअसल, हरियाणा ( Haryana ) के कैथल में हरियाणा रोडवेज की एक बस का एक्सीडेंट हो गया। इसमें करीब 35 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को कैथल के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया है कि एक ट्रक को साइड देने के लिए चक्कर में बस सड़क से उतर गई और खेत में पलट गई। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस (Police) ने मौके पर जाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। [caption id="attachment_72321" align="aligncenter" width="800"] Haryana Roadways bus went off the road and overturned in a field. Haryana Roadways bus went off the road and overturned in a field.[/caption]

ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया

यह हादसा कैथल के जखोली से कसान गांव के बीच हुआ है। मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया है कि बस करोड़ा से नरवाना की नियमित सेवा पर थी। यह बस सुबह करोड़ा से निकली थी। इसी दौरान जब बस कसान गांव के पास पहुंची तो सामने से एक ट्रक आ गया। लोगों का कहना है कि गांव के बीच सड़क संकरी है। जब सामने से ट्रक आ गया तो बस ने उसे साइड देने की कोशिश की। साइड देने के लिए ड्राइवर ने बस का एक पहिया सड़क से नीचे उतारा। सड़क से उतरते ही ड्राइवर फिर बस को नियंत्रित नहीं कर सका। चश्मदीदों ने बताया कि शनिवार रात को यहां तेज बारिश हुई थी। इस वजह से सड़क के किनारों पर भी मिट्‌टी ढीली हो गई थी। जैसे ही बस का पहिया सड़क से कच्ची मिट्‌टी में उतरा तो वह धंस गया। इससे ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस करीब 8 फुट नीचे खेत में पलट गई।