Haryana News: नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा- पानी पर डाका डालने...
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी (
Nayab Singh Saini
) ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब की सरकार एसवाईएल न बनाकर सिंचाई के पानी पर डाका डालने के बाद अब हरियाणा के लोगों के पीने के पानी को रोक कर असंवैधानिक काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार (Haryana Govt) के सामने अपने हिस्से का पानी लेने के लिए सभी विकल्प खुले हैं और आज ही इस विषय पर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की बैठक होनी है, जिसके बाद हरियाणा अपनी रणनीति तय करेगा।