Skip to content

Holiday News: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, छुट्टियों को लेकर जारी हुए नए आदेश

Holiday News: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, छुट्टियों को लेकर जारी हुए नए आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब ( Punjab ) सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर खबर है कि कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक को अब हटा लिया गया है। सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर सभी विभागों को सूचित किया है कि अब कर्मचारी फिर से छुट्टी ले सकेंगे।

छुट्टियों पर अस्थायी रूप से लगा दिया था प्रतिबंध

बता दे कि बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए पंजाब समेत कई राज्यों ने सरकारी सेवाओं को प्रभावित होने से बचाने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। अब जबकि दोनों देशों के बीच युद्ध विराम और आंशिक समझौता हो चुका है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, तो पंजाब सरकार ने भी अपना पुराना आदेश वापस ले लिया है। इस निर्णय से हजारों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है।