डेली संवाद, चंडीगढ़।
Holiday News: Punjab Pakistan Border Map LIVE Update- भारत और पाकिस्तान (Indo-Pak War) के बीच युद्ध विराम (Ceasefire) के ऐलान के बाद भी पंजाब सरकार
(Punjab Government)
ने ऐतिहात के तौर पर बार्डर वाले कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी (Holiday) कर दी है। सीमा से सटे स्कूलों में कल छुट्टी (Holiday) रहेगी।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उधर, रविवार को मालेरकोटला (Malerkotla) पुलिस ने 2 पाकिस्तानी जासूसों (Pakistan Spy) को गिरफ्तार किया है। ये भारतीय सेना (Indian Army) की मूवमेंट की जानकारी पाकिस्तान के हाई कमीशन को भेज रहे थे। अब इनसे पूछताछ जारी है।
[caption id="attachment_23057" align="aligncenter" width="800"]
Harjot Singh Bains[/caption]
सीमावर्ती इलाकों में हालात सामान्य
वहीं, पंजाब (Punjab) के सीमावर्ती इलाकों में हालात सामान्य होने लगे हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस (Harjot Singh Bains) ने कहा कि सभी स्कूल-कॉलेज कल (12 मई) से खुल जाएंगे। हालांकि, पाकिस्तान बॉर्डर से सटे अमृतसर, फिरोजपुर, तरनतारन और पठानकोट के साथ बरनाला के DC ने जिलों में सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
इसी के साथ गुरदासपुर के बटाला, फिरोजपुर और पठानकोट प्रशासन ने लोगों से आज रात भी ब्लैकआउट करने की अपील की है। अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, पठानकोट और गुरदासपुर में लोगों ने बॉर्डर से सटे गांव खाली कर दिए थे। अब वे घर लौटने लगे हैं। पठानकोट और जम्मू बॉर्डर पर भी बाजार खुल गए हैं।
इसके अलावा, जालंधर में सेना की वर्दी में 4 संदिग्ध देखे गए हैं। इन्होंने मंदिर में पहुंचकर पुजारी से खाना-पानी मांगा था। इसके बाद इसे पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है।
अमृतसर में स्कूल बंद रखने के आदेश
अमृतसर के DC ने जिले में इन्हें बंद रखने को कहा है। उन्होंने आदेश दिया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूल सोमवार को पूरी तरह से बंद रखे जाएं। उन्होंने कहा है कि शिक्षक अपने घरों से ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं। किसी भी शिक्षक को स्कूल न बुलाया जाए और स्कूलों को पूरी तरह से बंद रखा जाए।
तरनतारन में स्कूल बंद के आदेश
पाकिस्तान सीमा से सटे जिले तरनतारन में भी जिला प्रशासन ने सोमवार को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। एतिहात के तौर पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
बरनाला में भी स्कूल नहीं खुलेंगे
बरनाला के DC ने भी जिले के सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों को कल बंद रखने के आदेश दिए हैं। DC ने कहा है कि शिक्षक अपने घरों से छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। कोई भी टीचर स्कूल न आए।
पठानकोट में कल स्कूल बंद रहेंगे
पठानकोट प्रशासन ने भी स्वेच्छा से ब्लैकआउट करने की एडवाइजरी जारी की है। जिला प्रशासन ने कहा है कि आज रात 8 बजे लाइटें बंद कर लें। बिना किसी कारण के घर से न निकलें। घर के अंदर सतर्क रहें और शांति बनाए रखें।
पठानकोट के DC ने कहा है कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। स्थिति में कोई परिवर्तन होने पर नए निर्देश जारी किए जाएंगे। साथ ही पठानकोट में कल स्कूल बंद रहेंगे।
[caption id="attachment_6917" align="aligncenter" width="800"]
Harjot Singh Bains[/caption]
फिरोजपुर में भी स्कूल बंद रहेंगे
पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जिले फिरोजपुर में सोमवार को स्कूल नहीं खुलेंगे। साथ ही जिला प्रशासन ने लोगों से स्वैच्छिक ब्लैकआउट रखने की भी अपील की है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि सभी लोग 8 बजे से खुद ही लाइटें बंद कर लें। प्रशासन की ओर से बिजली आपूर्ति बहाल रहेगी।