Skip to content

Punjab Pakistan Border War: जालंधर-पठानकोट में कई धमाके, 3 जिलों में रेड अलर्ट, जालंधर के कंगनीवाल में ड्रोन गिरा, एक घायल 

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर/अमृतसर/पठानकोट। Punjab Pakistan Border War LIVE Update - पाकिस्तान (Pakistan)ने शनिवार को पहली बार दिन में भी पंजाब (Punjab) के कुछ जिलों पर ड्रोन से हमले का प्रयास किया जिसे सेना ने विफल कर दिया। पाकिस्तान ने जिन शहरों को सुबह निशाना बनाया उनमें गुरदासपुर, तरनतारन, बठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर और अमृतसर शामिल हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जालंधर (Jalandhar) में भी सुबह 8:00 बजे से हमले की आशंका के चलते सायरन बजा है। जालंधर कैंट में रुक-रुक कर सायररन बज रहा है। जालंधर कैंट में पुलिस और सेना की ओर से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं, बठिंडा और अमृतसर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। [caption id="attachment_70899" align="aligncenter" width="800"] India Pakistan Conflict India Pakistan Conflict[/caption]

जालंधर में फिर से धमाके सुने गए

पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन आज सुबह (10 मई) पंजाब पर अटैक किया। जालंधर में फिर से धमाके सुने गए हैं। वहीं बठिंडा, अमृतसर और फिरोजपुर में सायरन बज रहे हैं। फिरोजपुर की DC दीपशिखा शर्मा ने कहा कि लोग अपने-अपने घरों में ही रहें। खिड़कियों से दूर रहें। प्रशासन से हरी झंडी का इंतजार करें। पठानकोट एयरबेस के पास सुबह 5 बजे तेज धमाके सुनाई दिए। अमृतसर के खासा और गांव वडाला में सुबह सेना ने ड्रोन गिराए। वडाला में घर में आग लग गई। होशियारपुर में टांडा उड़मुड़ के गांव सुंदरा पुत्तां और जालंधर के करतारपुर में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। [caption id="attachment_70906" align="aligncenter" width="800"] Drone Attack in Punjab Drone Attack in Punjab[/caption]

फिरोजपुर में ड्रोन के टुकड़े बरामद

अमृतसर में राजासांसी के मुगलानी कोट गांव, तरनतारन और फिरोजपुर में ड्रोन के टुकड़े बरामद हुए हैं। उधर, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि पठानकोट में एयरफील्ड को निशाना बनाया है। इसके अलावा अमृतसर के ब्यास में स्थित ब्राह्मोस मिसाइल की स्टोरेज साइट पर भी हमले का दावा किया। इससे पहले शुक्रवार की रात 8:30 बजे के बाद पाकिस्तान ने पंजाब पर ड्रोन अटैक किए। फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर और पठानकोट में ड्रोन अटैक हुआ। [caption id="attachment_70905" align="aligncenter" width="800"] Drone Attack in Jalandhar Drone Attack in Jalandhar[/caption]

तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

करीब 9 बजे फिरोजपुर के खाई सेमे के गांव में ड्रोन गिरने के बाद घर में आग लग गई। यहां 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय ड्रोन गिरा, घर की लाइट जल रही थी। रात 2 बजे जालंधर में आर्मी कैंप के पास 2 जगह ड्रोन की मूवमेंट देखी गई। इसके बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट करा दिया गया। कंगनीवाल एरिया में कार पर रॉकेट नुमा चीज आकर गिरी। झंडू सिंघा गांव में सो रहे व्यक्ति पर ड्रोन के पुर्जे आकर गिरे। [caption id="attachment_70903" align="aligncenter" width="800"] Drone Attack in Jalandhar Drone Attack in Jalandhar[/caption] जिसमें वह घायल हो गया। सुबह 4.25 पर प्रशासन ने यहां ब्लैकआउट खत्म करा दिया। इसके 3 ही मिनट बाद वेरका मिल्क प्लांट के पास 5 धमाकों की आवाज आई। [caption id="attachment_70904" align="aligncenter" width="800"] Drone Attack in Jalandhar Drone Attack in Jalandhar[/caption]

मिसाइल गिरी तो बिजली की तारें तक टूट गई

पठानकोट के साथ लगते हिमाचल के गांव माजरा में आज सुबह पाकिस्तान द्वारा दागी गई एक मिसाइल मिली है। लोगों के मुताबिक जब मिसाइल गिरी तो बिजली की तारें तक टूट गई। लोग घरों से बाहर आ गए थे। सूचना मिलते ही वहां पर पुलिस की टीम में पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने और सेना ने सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया। इससे खेत में 2 से 3 फीट का गड्‌ढा हो गया।