Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में पाबंदियों को लेकर डीसी का नया आदेश जारी, पढ़ें बड़ी खबर

Jalandhar News: जालंधर में पाबंदियों को लेकर डीसी का नया आदेश जारी, पढ़ें बड़ी खबर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद जालंधर (Jalandhar) जिला प्रशासन ने जिले में लगाए गए सभी तरह की पाबंदियां खत्म कर दी है। जिससे अब कामर्शियल माल और मल्टी स्टोरी कामर्शियल बिल्डिंग खुल सकेंगी। इसके अलावा आदमपुर और जालंधर कैंट की मार्केट खुल सकेंगे। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जालंधर (Jalandhar) के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण जिला प्रशासन ने जो पाबंदियां लगाई थी, उसे हटा दिया गया है। डीसी ने कहा है कि तत्काल प्रभाव से सभी पाबंदी हटा ली गई है, अब सब पहले की तरह से सामान्य है। [caption id="attachment_16665" align="aligncenter" width="800"] Punjab Bandh Punjab Bandh[/caption]

कई तरह की पाबंदियां लगाई थी

आपको बता दें कि युद्ध जैसे हालात होने के कारण डीसी ने पूरे जिले में कई तरह की पाबंदियां लगाई थी। जिसमें आदमपुर और जालंधर कैंट की बाजार को बंद करने के साथ साथ बड़ी कामर्शियल इमारत को बंद करने के आदेश शामिल थे।

सीज फायर का ऐलान

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार शाम 6 बजे बताया, ‘सीजफायर शाम 5 बजे से लागू होगा। अब दोनों देश जमीन, आकाश और समुद्र में एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। भारत ( India ) और पाकिस्तान (Pakistan) युद्धविराम के लिए राजी हो गए है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है।