Skip to content

Jalandhar News: नगर निगम जालंधर में लगातार हड़ताल के चलते BJP पार्षदों ने की महत्वपूर्ण बैठक, लिया बड़ा फैसला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के कर्मचारियों द्वारा लगातार हड़ताल को लेकर आज भाजपा (BJP) पार्षदों ने एक मीटिंग की। नगर निगम (Municipal Corporation) में भाजपा पार्षद दल के नेता मंजीत टीटू की अध्यक्षता में इस मुद्दे पर भाजपा पार्षदों ने गंभीरता से मंथन किया। बैठक में कहा गया कि निगम अधिकारियों के कारण शहर की स्थिति खराब होती जा रही है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जालंधर (Jalandhar) के भाजपा पार्षदों ने कहा कि निगम के अफसरों की लापरवाही से शहर के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि निगम अधिकारियों की गलतियों का खामियाजा ही है जो शहर के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। सभी ने एकमत में कहा कि क्या सरकार का तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है जिसे अपनी वाह वाह के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा।

अधिकारियों से लिखित जवाब मांगा जाए

उन्होंने कहा कि अगर शहर के प्रति निगम गंभीर नहीं होता तो परिणाम शहर के लोग रोष स्वरुप सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन देने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि मेयर वनीत धीर जल्द ही पार्षद हाउस की बैठक बुलाएं। क्योंकि लोगों के काम नहीं हो रहे है। पार्षद हाउस की बैठक के अधिकारियों से लिखित जवाब मांगा जाए। भाजपा पार्षदों ने कहा नगर निगम में चल रहे हर स्तर के भ्रष्टाचार को रोकने में पंजाब सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। नेताओं एवं नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से नीचे से लेकर ऊपर तक हर काम को लेकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए जालंधर नगर निगम के एटीपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सब कुछ साफ़ है कि सरकार की भ्रष्टाचार पर कारवाई करने की नियत एवं नीति में पक्षपात नज़र आ रहा है। [caption id="attachment_71750" align="aligncenter" width="800"] punjab vigilance bureau punjab vigilance bureau[/caption]

भ्रष्ट अफसरों और नेताओं को बचाने में जुटी सरकार

भाजपा पार्षदों ने कहा कि पंजाब सरकार के इशारे पर विजिलेंस विभाग भ्रष्ट अधिकारियों, नेताओ को बचाने में लगी हुई हैं। इस अवसर पर मंजीत टीटू ने कहा कि सोमवार सुबह 11 बजे भाजपा पार्षद दल नगर निगम के मेयर व कमिश्नर समेत अधिकारियों से मिलेगा। उन्होंने कहा कि आठ साल पहले हमारी सरकार के समय पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया व पूर्व मेयर राकेश राठौर के कार्यकाल निगम में नई भर्ती हुई थी पर अब सरकारें नया रखना तो दूर पुरानों को भी पूरे लाभ देने में असमर्थ है। इस अवसर पर बैठक में पार्षद राजीव ढींगरा, कंवर सरताज, रवी कुमार, पार्षद पति भगवंत प्रभाकर, अश्वनी ढंड, दर्शन लाल भगत, अमित सिंह संधा, कृष्ण मिनिया आदि शामिल हुए।