Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में रमन अरोड़ा का हाथ सिर पर, इमारत शिखर पर! प्रताप बाग की ये इमारत अब विजीलैंस के रडार पर

Jalandhar News: जालंधर में रमन अरोड़ा का हाथ सिर पर, इमारत शिखर पर! प्रताप बाग की ये इमारत अब विजीलैंस के रडार पर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में नियमों का क्या कहना? यहां तो नियम बनते हैं सिर्फ दिखाने भर के लिए। विजीलैंस ने विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora MLA) से जुड़ी सभी इमारतों की पड़ताल शुरु की है। जिसमें प्रताप बाग के पास अवैध रूप से बनी एक हलवाई की कई दुकानें विजीलैंस की रडार पर आ गई हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जानकारी के मुताबिक विजीलैंस ने जालंधर (Jalandhar) में जिन कई इमारतों की जांच शुरू की है, उसमें प्रताप बाग के एक चर्चित हलवाई की इमारत भी शामिल है। इस इमारत की कई लोगों ने शिकायत निगम कमिश्नर से लेकर लोकपाल और मुख्यमंत्री दफ्तर तक की हुई है।

दुकानों की जांच शुरू

विजीलैंस ने प्रताप बाग की इन दुकानों की जांच शुरू कर दी है। शिकायत कर्ताओं के मुताबिक प्रताप बाग में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा अलाट कई दुकानों को तोड़कर एक कामर्शियल माल बना दिया गया। जिसमें एक हलवाई ने मिठाई की दुकान खोल दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में कई शिकायतें की गई। लेकिन नगर निगम के इंस्पैक्टर, एटीपी और एमटीपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इन अफसरों का कहना था कि विधायक के कहने पर अवैध निर्माण हुआ है। जिससे इस इमारत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। [caption id="attachment_24076" align="alignnone" width="800"] MCJ Jalandhar and CM Bhagwant Mann MCJ Jalandhar and CM Bhagwant Mann[/caption]

इमारत मालिक से डील की थी

पक्का बाग के रहने वाले शिकायत कर्ता ने कहा है कि विजीलैंस ने इस इमारत के संबंध में जांच शुरु की है। पता चला है कि विधायक ने इस इमारत मालिक से डील की थी। जिससे अब इस इमारत की जांच भी शुरू हुई है।