Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर आज फिर पहुंची विजिलेंस, मंडी कारोबारी सहित कई लोग हुए अंडरग्राउंड, नगर निगम के अफसर खौफजदा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) की गिरफ़्तारी के बाद विजिलेंस की टीम आज फिर उनके घर पर तलाशी के लिए पहुंची है। पंजाब विज़ीलेंस ब्यूरो की टीम ने विधायक रमन अरोड़ा के गिरफ्तारी के बाद शहर के कुछ कारोबारी और निगम के अफसर से भी पूछताछ की है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर वहीं विधायक रमन अरोड़ा से जुड़े कुछ लोग भूमिगत हो गए हैं। विजिलेंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) आज विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट पर पेश करेगी और रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी जिससे कि इस पूरे स्कैम (Scam) के बारे में पता लगाया जा सके।

मंडी कारोबारी की पारिवारिक संपत्तियों में बेनामी

विजिलेंस ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार कुछ संपत्तियां मंडी के एक कारोबारी परिवार के नाम पर की गई है कहा यह जा रहा है की मंडी कारोबारी की पारिवारिक संपत्तियों में बेनामी धन लगा है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने इस मंडी कारोबारी से भी काफी पूछताछ की है।

MLA के नाम पर कितनी संपत्तियां

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम में पता लगाने में जुटी है कि मा रमन अरोड़ा या उनके करीबियों के नाम से कहां-कहां कितनी संपत्तियां हैं। पिछले कुछ महीने से संपत्तियों के खरीद फरोख्त को लेकर कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। जानकारी के मुताबिक विधायक रमन अरोड़ा के घर से विजिलेंस को करीब 6 लाख रुपए कैश और एक किलो वजन के गहने बरामद हुए। फिलहाल विजिलेंस की टीम रमन अरोड़ा के घर और दफ्तर में तलाशी ले रही है।